मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मेहंदीपुर बालाजी धर्मशाला में 4 शव मिलने से सनसनी, परिवार संकट के इलाज के लिए आया था

मेहंदीपुर बालाजी धर्मशाला में 4 शव मिलने से सनसनी, परिवार संकट के इलाज के लिए आया था

राजस्थान के दौसा जिले के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंदिर के पास स्थित एक धर्मशाला में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है।

यह घटना मेहंदीपुर बालाजी कस्बे की समाधि वाली गली में स्थित राधा-कृष्ण आश्रम धर्मशाला की है। मृतक परिवार उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र का निवासी था। परिवार 12 जनवरी को धर्मशाला में रुका था और उन्हें 14 जनवरी को चेक आउट करना था। लेकिन मंगलवार शाम को जब सफाईकर्मी ने कमरे के बाहर कोई हलचल नहीं देखी, तो उसने मैनेजर को जानकारी दी। मैनेजर ने जब कमरे में झांककर देखा तो गेट खुला हुआ था और अंदर चारों शव पड़े मिले। इस घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मृतकों की पहचान नितिन उपाध्याय, उनकी पत्नी और उनके बेटे व बेटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नितिन उपाध्याय और उनकी बेटी किसी गंभीर संकट से जूझ रहे थे, जिसके इलाज के लिए पूरा परिवार मेहंदीपुर बालाजी मंदिर आया था। यह परिवार इससे पहले भी बालाजी मंदिर में आ चुका था।

घटना पर करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि कमरे में दो शव बेड पर और दो जमीन पर पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में यह मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत का असली कारण पता चल सके। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share This
अगला लेख → दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल पर मुकदमे की कार्यवाही होगी शु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun