मैंने सुशांत के लिए मादक पदार्थ की खरीद करि- रिया चक्रवर्ती
मुंबई – ड्रग्स केस में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने मुंबई हाई कोर्ट में दायर जमानत याचिका में कहा है कि वह निर्दोष हैं. उन्होंने कहा कि NCB ने मेरे और मेरे परिवार पर जान बुझ कर आरोप लगाए है.
रिया ने कहा की उन्होंने कहा कि वह ‘विच हंट’ का शिकार हुई हैं. उच्च न्यायालय में मंगलवार दायर जमानत याचिका में चक्रवर्ती ने कहा है कि वह सिर्फ 28 साल की हैं और एनसीबी के जांच के अलावा, वह साथ ही साथ पुलिस और केंद्रीय एजेसियों की जांच के साथ साथ मीडिया ट्रायल का भी सामना कर रही हैं.
उन्होंने अपने वकील के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि हिरासत की अवधि बढ़ने से उनकी मानसिक स्थिति और भी बिगड़ जाएगी. न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल की एकल पीठ के समक्ष बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी. लेकिन, मुंबई में भारी बारिश की वजह से हाई कोर्ट ने बुधवार की कार्यवाही स्थगित कर दी और अब इन पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होने की संभावना है.
चक्रवर्ती ने आगे अपनी याचिका में कहा है कि राजपूत मादक पदार्थ खास तौर पर गांजा का सेवन करते थे, और वह तबसे इसका सेवन कर रहे थे जब वे दोनों संबंध में भी नहीं थे. रिया चक्रवर्ती ने कहा कि कभी-कभी वह उनके लिए ‘कम मात्रा में’ मादक पदार्थ की खरीद भी करती थीं और ‘कई अवसरों पर उन्होंने इसके लिए भुगतान भी किया.’ लेकिन वह खुद किसी भी मादक पदार्थ गिरोह की सदस्य नहीं हैं.
चक्रवर्ती पर एनसीबी ने कई आरोपों के लिए मामला दर्ज किया है, इसमें मादक पदार्थ की अवैध तस्करी का वित्तपोषण करना भी शामिल है. नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और यह धारा आरोपी को जमानत देने पर पर रोक लगाता है.