मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी- आमजन को राहत,नहीं लगेगा रेगुलेटरी सरचार्ज और न बढ़ेंगी बिजली दरें

यूपी- आमजन को राहत,नहीं लगेगा रेगुलेटरी सरचार्ज और न बढ़ेंगी बिजली दरें

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की जनता के लिए राहत भरी खबर आयी है,विद्युत नियामक आयोग ने गुरूवार को प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओ के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत विद्युत नियामक आयोग ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन द्वारा बिजली उपभोक्ताओं पर रेगुलेटरी सरचार्ज लगाने समेत सभी प्रस्तावों को सिरे से खारिज कर दिया है. UPPCL के इन प्रस्तावों से बिजली उपभोक्ता के बिल में एक बड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती थी. लेकिन आज विद्युत नियामक आयोग द्वारा इन सभी प्रस्तावों को खारिज कर दिए जाने से अब इस साल बिजली उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं झेलना पड़ेगा. इसके चलते राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने भी विद्युत नियामक आयोग के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है.

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को अपने आर्थिक लाभ के लिए बिजली उपभोक्ताओं पर रेगुलेटरी सरचार्ज लगाने और स्लैब में बदलाव के साथ बिजली दरों में बढ़ोत्तरी समेत कई प्रस्ताव भेजे थे. इस पर विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह ने एक लंबे समय तक सुनवाई करने के बाद आज इन सभी प्रस्तावों को सिरे से खारिज कर ये साफ कर दिया है कि यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर न तो रेगुलेटरी सरचार्ज लगेगा और न ही मौजूदा बिजली दरों में कोई बढ़ोत्तरी की जाएगी. इसके चलते उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आज नियामक आयोग के इस फैसले की तारीफ करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला करार दिया है.

Share This
अगला लेख → जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, CM योगी बोले- जय …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun