मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी उपचुनाव- विधानसभा की 7 सीटों के आज आएंगे नतीजे

यूपी उपचुनाव- विधानसभा की 7 सीटों के आज आएंगे नतीजे

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को आएंगे,सात सीटों पर 88 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज होना है. उप चुनाव की मतगणना के हाल में 7 टेबल लगाए जाने की अनुमति दी गई है. बुलंदशहर और मल्हनी में 3-3 हालों में मतगणना होगी. 5 विधानसभा सीटों में 2-2 हालों में मतगणना होगी. मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग ने 7 प्रेक्षकों की तैनाती की है. नौगंवा सादात, बुलंदशहर, टुंडला, बांगरमऊ, घटमपुर, देवरिया और मल्हनी विधानसभा के प्रत्याशियों का फैसला आज होना है. एक्सिस माई इंडिया द्वारा यूपी की सात सीटों पर कराए गए एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 5-6 सीटें और सपा को एक से दो सीटें मिल सकती हैं. वहीं बसपा और कांग्रेस के हाथ कुछ भी लगता नहीं दिख रहा है. गौरतलब है कि 3 नवम्बर को डाले गए वोट में तकरीबन 54 फ़ीसदी मतदान हुआ था.

आज होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आज नतीजे जिसके भी पक्ष में आएंगे उसका दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा. उपचुनाव के नतीजे 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भी सन्देश होगा.

Share This
अगला लेख → अयोध्या में दीपोत्सव-2020 की जोरदार तैयारी, इस बार डिजिटल दि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun