मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी के 2 विंग कमांडर भी राफेल के बेड़े में रहे शामिल

यूपी के 2 विंग कमांडर भी राफेल के बेड़े में रहे शामिल

अंबाला – फ्रांस से पांच राफेल विमानों बुधवार को भारत पहुंच गए हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर दोपहर 2 बजे के आसपास इनकी लैंडिंग हुई। राफेल को उड़ा कर भारत लाने वाली टीम में उत्तर प्रदेश के दो विंग कमांडर मनीष सिंह और अभिषेक त्रिपाठी भी शामिल थे। इस बात की जानकारी मिलते ही दोनों विंग कमांडर के गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

बलिया जिले के जांबाज विंग कमांडर मनीष सिंह आर्मी से रिटायर मदन सिंह के बेटे हैं। मनीष का छोटा भाई अनीश सिंह नौ सेना में हैं। मनीष के छोटे भाई अनीश सिंह ने बताया कि मनीष भैया मंगलवार को अबुधाबी में हैं। उनसे हम लोगों ने कुशलक्षेम जानने के लिए बात की थी। उन्होंने बताया कि दो भाई और दो बहन में सबसे बड़े मनीष का राफेल को भारत लाने वाले दल में चयन होने से परिवार में खुशी की लहर है। मनीष के पिता मदन सिंह को अपने बेटे पर गर्व है। गांव के समाजसेवी संतोष सिंह ने कहा कि जैसे ही इसकी जानकारी हुई पूरे गांव के लोग उत्साहित हो गए।

Share This
अगला लेख → दादा ने बनाया सोमनाथ मंदिर, पोता बनाएगा राममंदिर

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun