यूपी में कोरोना के आज 5649 मामले, लखनऊ में अभी भी स्थिति गंभीर
लखनऊ – यूपी में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 5000 पार रहा राज्य के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 5649 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 62144 है। पिछले तीन दिनों में एक्टिव केस की संख्या में कुछ कमी आई है। आज भी नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही।
प्रदेश की राजधानी की बात करे तो यहाँ कोरोना की रफ़्तार तेजी से बढ़ रही है आज कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 950 दर्ज हुआ है वही कानपूर में ये आकड़ा कुल 342 रहा वही प्रयागराज में 288,वाराणसी में 144 संख्या दर्ज हुई है, आगरा में ये संख्या 86 दर्ज हुआ है