मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, तेजी से बढ़ रहे है मरीज

यूपी में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, तेजी से बढ़ रहे है मरीज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर जारी है. इस बीच डेंगू के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार डेंगू के नये मामले दर्ज किये जा रहे हैं. लखनऊ में शनिवार को 26 नए लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, डेंगू से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधान रहना चाहिए। लापरवाही खतरनाक हो सकती है. अगर बुखार अधिक दिनों तक बना रहे तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। इसके अलावा घर के आसपास कहीं भी साफ पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें और कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह पर इस दवा का सेवन करें।

16 सितंबर को राजधानी के अलग-अलग हिस्सों से 26 नए मामले सामने आए हैं. जिसमें सबसे ज्यादा मामले चंद्रनगर और इंदिरानगर से सामने आए हैं. इन दोनों इलाकों में 4-4 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही सरोजनीनगर और चिनहट इलाके में डेंगू के 3 नए मरीज मिले हैं। एनके रोड में भी 3 नये मरीज मिले हैं. इसके अलावा अलीगंज क्षेत्र में 2 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। टुड़ियागंज में 2, रेडक्रास में 2 को डेंगू की पुष्टि हुई है। सिल्वर जुबली में 1, मलिहाबाद में 1 और काकोरी में 1 नया मरीज सामने आया।

Share This
अगला लेख → PM के जन्मदिन पर लगी प्रदर्शनी, CM योगी कहा- राष्ट्र के प्रत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun