मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी में सजा बाबा बागेश्वर धाम का दिव्‍य दरबार,धीरेन्द्र शास्त्री खोलेंगे श्रद्धालुओं की पर्ची

यूपी में सजा बाबा बागेश्वर धाम का दिव्‍य दरबार,धीरेन्द्र शास्त्री खोलेंगे श्रद्धालुओं की पर्ची

ग्रेटर नॉएडा – बाबा बागेश्वर दिल्ली के बाद यूपी में अपना दरबार सजाया है ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री श्रीमद् भागवत कथा कर रहे हैं. पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन बाबा का दिव्य दरबार लगेगा. दिव्‍य दरबार के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं.

दिल्‍ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री श्रीमद् भागवत कथा कर रहे हैं. बाबा के दरबार में दिल्ली एनसीआर समय देश के कोने-कोने से लोगों की भीड़ पहुंच रही है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन बाबा का दिव्य दरबार लगेगा. इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा लोगों की पर्ची खोली जाएगी.

10 जुलाई से ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का पाठ किया जा रहा है. बुधवार को बागेश्वर धाम का दिव्‍य दरबार लगाया जाएगा. बाबा कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं के नाम की पर्ची खोलेंगे. दिव्‍य दरबार का संभावित समय सुबह 11 बजे का दिया गया था, लेकिन इसमें थोड़ी देरी हो सकती है.

कथा स्‍थल पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आए हैं, जिनकी चाहत है कि दिव्य दरबार में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री उनके नाम की पर्ची खोलें. बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री जिसके भी नाम की पर्ची खोलते हैं. उसका भूत भविष्य और वर्तमान सब बताते हैं. साथ ही श्रद्धालु के मन में चल रही जिज्ञासाओं पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा आसान किया जाता है.

दिव्‍य दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए नोएडा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. कथा आयोजन स्थल के चारों तरफ ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई रूट डायवर्जन किए गए हैं, ताकि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े. साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस वर्दी और बिना वर्दी के बीच तैनात है और सुरक्षा पर निगरानी बनाए हुए हैं.

Share This
अगला लेख → मनीष दुबे के खिलाफ दर्ज होगी FIR,SDM ज्योति मौर्या संग अफेयर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun