मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी में सर्दी के कारण बच्चों को मिली राहत, जानें स्कूल कब तक रहेंगे बंद

यूपी में सर्दी के कारण बच्चों को मिली राहत, जानें स्कूल कब तक रहेंगे बंद

इन दिनों देश के कई हिस्सों में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। इसी कारण प्रशासन और सरकार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है। बच्चों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बच्चों के स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन ने यह सूचना सभी स्कूलों को भेज दी है।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में अवकाश को 11 जनवरी तक बढ़ाया गया है। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी, माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल शामिल हैं। हालांकि, शिक्षक स्कूल प्रबंधन के निर्देशानुसार कार्य करेंगे। चूंकि 12 जनवरी रविवार है, इसलिए स्कूल अब 13 जनवरी, सोमवार से खुलेंगे।

आगरा जिले में मौसम का हाल

आगरा में बुधवार और गुरुवार को धूप निकलने से ठंड में थोड़ी कमी महसूस हुई। हालांकि, मंगलवार और बुधवार की रात ने न्यूनतम तापमान के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया। रात के समय तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान के लिहाज से झांसी दूसरे और अलीगढ़ तीसरे स्थान पर रहे।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तीव्र से अत्यधिक ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इससे लोग ठंड से और अधिक प्रभावित हो सकते हैं।

Share This
अगला लेख → इस राज्य में प्रैक्टिकल एग्जाम आज से शुरू, बोर्ड एग्जाम की त…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun