मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी विधानसभा सत्र आज से शुरू, 20 फरवरी को होगा बजट पेश

यूपी विधानसभा सत्र आज से शुरू, 20 फरवरी को होगा बजट पेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है, जो 2025 का पहला सत्र है। यह सत्र इस साल का सबसे लंबा सत्र होगा, क्योंकि यह पांच मार्च तक चलेगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी, जिसमें वह दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट 20 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किया जाएगा। इस बार के बजट का आकार 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। इसके साथ ही, विपक्ष महाकुंभ हादसे और अन्य मुद्दों को उठाने की योजना बना रहा है, जिससे सदन में हंगामा होने की संभावना है।

सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी, और विधानसभा तथा विधान परिषद के सदस्य विधानसभा में मौजूद रहेंगे। 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दल प्रयागराज महाकुंभ और मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेंगे।

सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष के हंगामे का सामना करने के लिए पूरी तैयारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों और सहयोगी दलों के विधायकों को सदन में सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। खास तौर से मिल्कीपुर उपचुनाव और महाकुंभ से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष को प्रभावी जवाब देने के लिए सभी को तैयार रहने को कहा है।

Share This
अगला लेख → सद्दाम हुसैन पर कार्रवाई में तेजी, 82 CrPC के तहत जारी हुआ घ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun