मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

योगी सरकार ने अफसरों को दिया बड़ा तोहफा, एक साथ 95 आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन

योगी सरकार ने अफसरों को दिया बड़ा तोहफा, एक साथ 95 आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन

उत्तर प्रदेश सरकार ने क्रिसमस के अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 95 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। आजमगढ़ के मंडलायुक्त मनीष चौहान और खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू समेत सात आईएएस अधिकारियों को सचिव से प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है।

इसके साथ ही, लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और कानपुर नगर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित 38 अधिकारियों को जिलाधिकारी और विशेष सचिव पद से सचिव पद पर प्रमोशन मिला है। 2010, 2011 और 2012 बैच के 50 आईएएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड प्रदान की गई है।

यह प्रमोशन आदेश विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार ने बुधवार को जारी किया।

बड़े बदलाव की उम्मीद साल 2000 बैच के 7 और 2009 बैच के 38 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के बाद, उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं। लखनऊ, कानपुर नगर सहित करीब एक दर्जन जिलों के जिलाधिकारियों में बदलाव की संभावना है। इसके अलावा कुछ प्रमुख सचिवों का भी तबादला हो सकता है। यह बदलाव जनवरी के अंत तक किए जा सकते हैं।

सचिव से प्रमुख सचिव बने अधिकारी 2000 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ बाबू, मनीष चौहान, रंजन कुमार, अनुराग यादव और रणवीर प्रसाद को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अतिरिक्त, 2000 बैच के आईएएस अधिकारी अमित गुप्ता और दीपक अग्रवाल का भी प्रमोशन हुआ है।

2009 बैच के ये अधिकारी बने सचिव 2009 बैच के 18 आईएएस अधिकारियों को जिलाधिकारी (विशेष सचिव) पद से सचिव पद पर प्रमोशन मिला है। इनमें लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, डॉ. रुपेश कुमार, नगरीय विकास विभाग के निदेशक अनुज झा, माला श्रीवास्तव, नितिन बंसल, मासूम अली सरवर, विजय किरण आनंद, भानूचंद्र गोस्वामी, प्रकाश बिंदु, एस. राजलिंगम, विवेक, भूपेंद्र एस. चौधरी, वैभव श्रीवास्तव, अजीत कुमार, प्रमोद कुमार उपाध्याय, संगीता सिंह, शुभ्रा सक्सेना, अदिति सिंह और इंद्र विक्रम सिंह शामिल हैं।

Share This
अगला लेख → लखनऊ में अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार , …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun