मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राखी सावंत के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर दिखीं हानिया आमिर, खास तैयारियों के साथ फोटो हुई वायरल

राखी सावंत के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर दिखीं हानिया आमिर, खास तैयारियों के साथ फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड की मशहूर ड्रामा क्वीन राखी सावंत को कौन नहीं जानता! उनकी चर्चाएं सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक भी होती हैं। इन दिनों राखी अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने ऐलान किया था कि वह पाकिस्तानी सीरियल्स के अभिनेता डोडी खान से शादी करने वाली हैं। लेकिन, डोडी खान ने एक वीडियो जारी कर यह साफ कर दिया कि वह राखी से शादी नहीं कर सकते। हालांकि, उन्होंने राखी के लिए एक अच्छा जीवनसाथी ढूंढने का वादा जरूर किया।

इस बीच, पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा हानिया आमिर राखी सावंत के स्वागत के लिए उत्साहित नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले राखी ने हानिया की जमकर तारीफ की थी, जिसके बाद अब हानिया ने भी राखी के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर हानिया आमिर की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एयरपोर्ट के बाहर हाथ में ‘राखी जी’ लिखा हुआ बोर्ड लिए खड़ी नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर को देखकर फैंस तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं कि हानिया, राखी का स्वागत करने को बेताब हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “हानिया रॉक्ड, राखी जी शॉक्ड!” वहीं, दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “राखी जी, मैं यहां हूं!” कई लोगों ने हंसी और मजेदार इमोजी के साथ पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अब देखना यह होगा कि राखी पाकिस्तान का दौरा करती हैं या नहीं और उनकी हानिया से मुलाकात होती है या नहीं। हाल ही में राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह लाल जोड़े में फ्लाइट में बैठी नजर आई थीं। फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने राखी से कहा कि वह उनके लिए एक गाना गाना चाहता है। राखी ने मुस्कुराते हुए उसे गाने के लिए कहा, लेकिन जैसे ही यात्री ने गाने के बोल बदले, राखी ने झट से उसे धक्का मार दिया।अब राखी और हानिया की यह कहानी आगे क्या मोड़ लेगी, यह तो समय ही बताएगा!

Share This
अगला लेख → बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हुई यह फिल्म, थिएटर में नहीं दिखा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun