मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राजस्थान के डीग में SDM और रीडर 80,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार l

राजस्थान के डीग में SDM और रीडर 80,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार l

राजस्थान के डीग जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उपखंड अधिकारी (SDM) देवी सिंह और उनके अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (रीडर) मुकेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर दिया है। आरोप है कि दोनों ने एक विवादित जमीन का रिसीवर आदेश कराने के एवज में परिवादी से 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांग की थी, लेकिन बातचीत के बाद 80,000 रुपये की रिश्वत पर सहमति बनी।

परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया और आरोप सही पाते ही शुक्रवार को जाल बिछाकर SDM और रीडर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। जब परिवादी ने तय राशि लेकर SDM के कार्यालय पहुंचा तो मुकेश कुमार ने टेबल पर राशी रखी, उसी समय एसीबी टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक राजेश सिंह का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा। मौके से रिश्वत की पूरी राशि जब्त कर ली गई है।

पूछताछ में पता चला कि SDM देवी सिंह और रीडर ने विवादित जमीन का रिसीवर आदेश पाने के लिए एक लाख 50 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन परिवादी ने ये रकम नहीं दी। अंततः रिश्वत राशि कम होकर 80,000 रुपये पर तय हुई।

इस घटना के बाद एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों के परिसरों पर छापे मारे और जांच तेज कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति के तहत ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

राजस्थान में हाल के महीनों में कई अधिकारी रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों में पकड़े जा चुके हैं, जिससे प्रशासन में शुद्धिकरण का अभियान तेज हुआ है। यह कार्रवाई इसी अभियान की झलक है जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए शुरू किया गया है।

Share This
अगला लेख → 'सबसे बड़ा दुश्मन निर्भरता': पीएम मोदी ने भावनगर में 34,200 …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun