मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राजस्थान रॉयल्स का फिक्सिंग आरोपों पर बड़ा बयान, सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग

राजस्थान रॉयल्स का फिक्सिंग आरोपों पर बड़ा बयान, सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2 रन की करीबी हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एड-हॉक कमेटी के संयोजक जयदीप बिहानी ने राजस्थान रॉयल्स पर मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं।

RR फ्रेंचाइजी ने दिया जवाब – “आरोप पूरी तरह झूठे”

राजस्थान रॉयल्स ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें झूठा और बेबुनियाद करार दिया है। टीम प्रबंधन ने इस मुद्दे पर एक आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि जयदीप बिहानी द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने खेल परिषद अध्यक्ष नीरज के. पवनमुख्यमंत्री और खेल मंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

क्या बोले जयदीप बिहानी?

एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में जयदीप बिहानी ने कहा,
“राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान पर खेल रही थी और आखिरी ओवर में सिर्फ 9 रन चाहिए थे, फिर भी टीम हार गई। यह बात समझ से परे है। इससे लगता है कि मैच में कुछ गड़बड़ी हो सकती है।”

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2013 में RR के कुछ खिलाड़ियों का नाम स्पॉट फिक्सिंग में सामने आया था और टीम के मालिक राज कुंद्रा पर सट्टेबाजी के आरोप लगे थे। इसके चलते 2016 और 2017 में टीम को बैन भी किया गया था। बिहानी ने इस पूरे मामले की BCCI और अन्य जांच एजेंसियों से जांच कराने की मांग की है।

उनका कहना है कि इस तरह की हार न केवल टीम की छवि को धूमिल करती है बल्कि युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर भी गहरा असर डालती है।

ऐसा था मैच का रोमांचक अंत

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में सिर्फ 9 रन चाहिए थे। क्रीज पर ध्रुव जुरेल और शिमरन हेटमायर जैसे दमदार बल्लेबाज़ मौजूद थे। गेंदबाज़ी की कमान LSG की ओर से आवेश खान के हाथ में थी। आवेश ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए अंतिम ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और लखनऊ ने 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

Share This
अगला लेख → सोने के दामों में जबरदस्त उछाल, MCX पर ₹99,178 प्रति 10 ग्रा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun