मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राज्य महिला आयोग की सदस्य के भतीजे पर हमला, लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार

राज्य महिला आयोग की सदस्य के भतीजे पर हमला, लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य के भतीजे प्रियांशु मौर्या पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि 10 हजार रुपये नकद और 15 ग्राम की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना तब हुई जब पीड़ित अपने रिश्तेदार की शादी से घर लौट रहे थे।

कैसे हुआ हमला?

शादी समारोह से लौटते समय रात करीब 11:30 बजे, प्रियांशु मौर्या अपने मित्रों के साथ एक मैरिज हॉल के बाहर खड़े थे। उसी दौरान एक सफेद रंग की KIA Sonet (UP50CW2955) गाड़ी तेज़ हॉर्न और हूटर बजाते हुए वहां आकर रुकी। इस गाड़ी में चार लोग पहले से मौजूद थे, जिनमें से एक की पहचान मनीष यादव (निवासी नीवी बुजुर्ग, आजमगढ़) के रूप में हुई।

जब पीड़ित अपनी गाड़ी लेकर घर जाने लगे, तो आरोपियों ने उनका पीछा किया और नरौली के पास उनकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद जबरन दरवाजा खोलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन और 10 हजार रुपये नकद लूट लिए।

मित्र को भी बनाया निशाना

प्रियांशु मौर्या के साथ मौजूद उनके मित्र रितेश मौर्या ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। लाठी-डंडों और स्टील के फ्राइनल से किए गए हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह पीड़ित अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहे।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की जानकारी मिलते ही सिधारी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, पीड़ित ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए लूटे गए पैसे और चेन वापस दिलाने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अगला लेख → अयोध्या थार कांड: दूसरे घायल युवक ने भी तोड़ा दम, झगड़े के ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 97% 💨 5 km/h
Dehradun