मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

रात भर की नींद न पूरी हो तो दिनभर चिड़चिड़ापन बना रहता है, इन 3 उपायों से तुरंत आएगी नींद

रात भर की नींद न पूरी हो तो दिनभर चिड़चिड़ापन बना रहता है, इन 3 उपायों से तुरंत आएगी नींद

दिनभर की थकान, तनाव और कामकाज की भागदौड़ के कारण रात में नींद न आना अब एक आम समस्या बन चुकी है। इसका असर न केवल आपकी नींद पर पड़ता है, बल्कि अगला पूरा दिन भी आलस्य, चिड़चिड़ापन और थकावट में गुजरता है। लगातार नींद न पूरी होने पर इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है और बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यहां कुछ आसान और असरदार उपाय बताए जा रहे हैं, जो आपकी नींद को बेहतर बना सकते हैं।

डॉ. कुणाल सूद, जो कि एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन विशेषज्ञ हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ उपयोगी टिप्स साझा किए हैं। उनका कहना है कि अच्छी नींद सिर्फ थकावट से नहीं आती, बल्कि इसके लिए शरीर को सही समय पर नींद के संकेत (sleep signals) मिलने चाहिए। नीचे दिए गए आसान तरीकों को अपनाकर आप जल्दी और अच्छी नींद पा सकते हैं:

  1. 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक
    यदि आप बिस्तर पर लेटने के बाद भी नींद के लिए तरस रहे हैं, तो यह तरीका आज़माएं:
    • 4 सेकंड तक गहरी सांस लें
    • 7 सेकंड तक सांस को रोककर रखें
    • फिर 8 सेकंड तक धीरे-धीरे सांस छोड़ें
      इस अभ्यास को कुछ बार दोहराएं। इससे शरीर शांत होता है और जल्दी नींद आने लगती है।
  2. मोजे पहनकर सोना
    सोते समय सूती मोजे पहनें। इससे पैरों का तापमान बढ़ता है और दिमाग को यह संकेत मिलता है कि शरीर ठंडा हो रहा है — जो नींद के लिए जरूरी है। एक शोध के मुताबिक, मोजे पहनकर सोने वाले लोग औसतन 32 मिनट ज्यादा सोते हैं और रात में बार-बार नहीं जागते।
  3. लैवेंडर का उपयोग
    लैवेंडर का तेल सूंघना या उसके अरोमा को पास में रखना भी नींद में मदद करता है। इसमें ऐसे कंपाउंड होते हैं जो मस्तिष्क को शांत करते हैं और तनाव को कम करते हैं। कई क्लिनिकल स्टडीज़ में यह पाया गया है कि लैवेंडर हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस लेवल को कम करता है — जिससे अच्छी नींद आती है।

अगर आप भी रात में करवटें बदलते हैं, तो इन तीनों उपायों में से कोई एक या सभी को आजमाकर देखें। धीरे-धीरे आपकी नींद सुधरने लगेगी और आप ताजगी भरी सुबह के साथ दिन की शुरुआत कर पाएंगे।

Share This
अगला लेख → ओट्स हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानिए किन लोगों को इससे प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun