मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राम उत्सव – अयोध्या में VVIP लोगो ने मांगी 40 चार्टर्ड प्लेन उतारने की इजाजत

राम उत्सव – अयोध्या में VVIP लोगो ने मांगी 40 चार्टर्ड प्लेन उतारने की इजाजत

अयोध्या – 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल तेजी से चल रही है. प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के लिए करीब 4 हजार से ज्यादा लोगों को समारोह का निमंत्रण दिया जा चुका है. लेकिन उस दिन देश विदेश से करीब 8 हजार से ज्यादा मेहमानों के आने की संभावना है. इसके लिए प्रशासन हर व्यवस्था कर रहा है.

अयोध्या में 40 चार्टर्ड प्लेन उतारने की अनुमति मांगी गई है. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश विदेश से मेहमान आएंगे. संभावना जताई जा रही है कि अयोध्या में 8 हजार से ज्यादा मेहमानों के आने की संभावना है. इस वजह से देश-विदेश से 40 से अधिक VVIP अपने प्लेन से आना चाहते हैं. अपने प्लेन से अयोध्या आने के लिए अनुमति मांगी है. इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर तैयारी में लग गया है.

जानकारी के अनुसार 21 और 22 जनवरी को चार्टर्ड प्लेन के अयोध्या आने की अनुमति मांगी गई है. समारोह में आने वाले VVIP मेहमानों की अनुमति मांगने का क्रम थम नहीं रहा है. समारोह में आने वाले VVIP मेहमान लगातार प्लेन उतारने की अनुमति मांग रहे हैं. जल्दी ही प्लेन उतारने की मांगी गई अनुमति पर फैसला हो सकता है. इस सप्ताह के अंत तक प्रशासन समारोह के लिए पूरी तैयारी कर लेगा.

बता दें कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम नजदीक आ रहा है. राम मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच के लिए बनाए जा रहे विभिन्न पथों के निर्माण में तेजी दिख रही है. इन्हें अब अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात काम हो रहा है.

इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 27 से मोहबरा व टेढ़ी बाजार होते हुए राम मंदिर तक बनाए जा रहे फोर लेन का कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है. विभागीय अधिकारियों का मानना है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व फोरलेन का निर्माण पूरा हो जाएगा.

Share This
अगला लेख → शायर मुनव्वर राना की हालत नाजुक है.आईसीयू में है भर्ती.

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 24,177 +181 (+0.75%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun