मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राम मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट की अहम बैठक आज

राम मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट की अहम बैठक आज

अयोध्या – राम मंदिर निर्माण और आधारशिला रखने को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की महत्वपूर्ण बैठक आज अयोध्या में होगी. ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने कहा है की आज भूमि पूजन की तारीख़ की घोषणा होगी. राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य की तैयारी पूरी की जा चुकी है.

उम्मीद जताई जा रही है कि निर्माण कार्य अगस्त के प्रारंभ में प्रधानमंत्री मोदी के हाथों शुरू हो सकता है

बैठक में शामिल होने के लिए 15 में से 12 सदस्य अयोध्या पहुंच चुके हैं वहीं कोरोना के चलते 3 सदस्य इसमे VC के माध्यम से जुड़ेंगे, इनमे प्रयागराज के जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, कर्नाटक के माध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ व मंदिर का केस लड़ने वाले सीनियर वकील के परासरन हैं

निर्माण कार्य की शुरुवात में पहले कई माननीयों को बुलाने का प्रोग्राम था लेकिन कोरोना महामारी के चलते हैं माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, कुछ और चुनिंदा लोगों को ही बुलाया जा सकता है

पीएम मोदी को बुलाने के लिए माना जा रहा है कि सावन की पूर्णिमा यानी कि 5 अगस्त या उससे दो-तीन दिन पहले की तिथियां शुभ हैं और इन्हीं शुभ मुहूर्तों पर विचार के लिए आचार्यों की टीम भी बनाई गई है । ट्रस्ट इन्ही मुहूर्त का उल्लेख करते हुए पीएम से गर्भ गृह में भूमि पूजन के लिए आग्रह करेगा ।

1989 में भूमि पूजन कामेश्वर चौपाल भी अयोध्या पहुंच चुके हैं, कामेश्वर चौपाल जी ने उस वक्त सिंहद्वार पर भूमि पूजन किया था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी गर्भ गृह में भूमि पूजन करेंगे की बैठक में 15 में से 12 सदस्यों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. अन्य 3 सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक में शामिल हो सकते हैं. बैठक अयोध्या सर्किट हाउस में दोपहर 3 बजे शुरू होगी. माना जा रहा है भूमि पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. इस बीच मंदिर निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं.

Share This
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 24,177 +181 (+0.75%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun