मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

रिंकू सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, CM योगी देंगे नियुक्ति पत्र—खिलाड़ियों को सरकारी पदों से सम्मान

रिंकू सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, CM योगी देंगे नियुक्ति पत्र—खिलाड़ियों को सरकारी पदों से सम्मान

उत्तर प्रदेश सरकार खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राजधानी लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत कई खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

इस पहल के तहत रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनाया जाएगा, जबकि पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और हॉकी खिलाड़ी राज कुमार पाल को पुलिस उप अधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी तथा प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

ये सभी नियुक्तियां ‘उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022’ के तहत की जा रही हैं, जिसका उद्देश्य ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी सम्मानित करेंगे। इनमें गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ी उत्तम सिंह, प्रयागराज के जिम्नास्ट अभिजीत कुमार और गौतमबुद्ध नगर के कुश्ती खिलाड़ी जोन्टी कुमार जैसे नाम शामिल हैं।

इसके साथ ही कई खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इनमें गोरखपुर के विनय को पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक के लिए 40 लाख रुपये, मेरठ के विक्रांत बालियान और बागपत के सागर दांगी को 15-15 लाख रुपये, तथा गाजियाबाद के दीपक कुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल भानू पाठक को माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

यह पहल न केवल खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने वाली है, बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Share This
अगला लेख → लखनऊ में सनसनी: टाइल्स कारीगर की गला रेतकर हत्या, सुनसान मैद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 97% 💨 5 km/h
Dehradun