मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

रिटायरमेंट के बाद भी नौकरी कर सकेंगे KGMU के डॉक्टर्स , यूनिवर्सिटी प्रशासन नें तैयार की गाइडलाइन

रिटायरमेंट के बाद भी नौकरी कर सकेंगे KGMU के डॉक्टर्स , यूनिवर्सिटी प्रशासन नें तैयार की गाइडलाइन

Lucknow : किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में डॉक्टर रिटायरमेंट के बाद भी काम कर सकेंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए रास्ता साफ कर दिया है। कार्य परिषद में लिए गए निर्णय के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षकों को 70 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्ति पर रखा जाएगा। इसके लिए गाइडलाइन भी तय कर दी गई है. सरकार ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों व संस्थानों में 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को 70 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्ति पर रखने का आदेश दिया था. अब केजीएमयू इसे लागू करने जा रहा है। कार्य परिषद की बैठक में इस पर मुहर भी लग गई। इसके तहत रिटायर होने वाले डॉक्टरों के आवेदन पर दोबारा नियुक्ति दी जाएगी. आवेदन के बाद संबंधित विभाग के प्रमुख द्वारा नियुक्ति की अनुशंसा की जायेगी. अंतिम निर्णय वीसी स्तर से लिया जायेगा.

कई विभागों में हो रही दिक्कत

शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने के बाद कई विभागों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग के प्रो. एके त्रिपाठी के रिटायर होने के बाद दो ही फैकल्टी बचे हैं, जबकि एक में प्रोफेसर नहीं हैं. इसके चलते एडिशनल प्रोफेसर डाॅ. एसपी वर्मा को प्रमुख का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह कई विभागों में सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ प्रोफेसरों की कमी हो गई है।

Share This
अगला लेख → Petrol Diesel Prices Today: देश में आज पेट्रोल-डीजल के दामो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun