मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

रिपब्लिक भारत के समर्थन में आया यूपी हिंदी पत्रकार एसोसिएशन

रिपब्लिक भारत के समर्थन में आया यूपी हिंदी पत्रकार एसोसिएशन

लखनऊ – रिपब्लिक भारत के कवरेज कर रहे दो रिपोर्टरों अनुज एवं यशपाल तथा उनके चालक की गिरफ्तारी की उत्तर प्रदेश हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की वही महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की भी मांग की है

प्रदेश अध्यक्ष केशव पाण्डेय के नेतृत्व में पत्रकारों ने नहर चौराहे (अवध अस्पताल चौराहे ) पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास देश के प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन थाना कृष्णानगर के इंस्पेक्टर डी.आर.उपाध्याय को सौंपा

ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त रिपोर्टरों की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर उद्धव सरकार का हमला है । एसोसिएशन ने दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है ।वहीं कंगना के घर तोड़ने के मामले में शिवसेना की मिली जुली सरकार ने बीएमसी की मदद से बिना कंगना की मौजूदगी में तोड़ा व विधिविरुद्ध है ।यह जांच का विषय है कि बीएमसी की कितनी नोटिस लोगों को दी गयी और कितने में त्वरित गति से भवन तोड़े गए और कितने नही।
रिपब्लिक भारत के चैनल को ब्लॉक करने की कठोर निंदा व भत्सर्ना कर ऐसा आदेश देने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करता है ।सच को दबाया नही जा सकता।
कृष्णानगर इन्स्पेक्टर डी.आर.उपाध्याय ने ज्ञापन को शीघ्र शासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया। ज्ञापन पांच लोगों अध्यक्ष केशव पाण्डेय,महासचिव संजीव त्रिपाठी, सचिव सन्तोष तिवारी, संयुक्त सचिव विप्लव बोस संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश मौर्या के हस्ताक्षर से दिया गया।
पैदलमार्च में राहुल मिश्रा, आशीष,आलोक गुप्ता, अशोक मिश्रा, शिवा पाण्डेय सहित तमाम पत्रकारों ने भाग लिया।

Share This
अगला लेख → रवि किशन के बयान पर जया बच्चन का हमला, कहा- जिस थाली में खात…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun