मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

रील्स से वायरल हुई पंजाब सरकार की योजना, हजारों महिलाएं बना रहीं क्रिएटिव वीडियो

रील्स से वायरल हुई पंजाब सरकार की योजना, हजारों महिलाएं बना रहीं क्रिएटिव वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ अब सिर्फ एक सरकारी कल्याणकारी योजना नहीं रह गई है, बल्कि सोशल मीडिया पर एक बड़े डिजिटल ट्रेंड के रूप में उभर रही है। मोबाइल पर आने वाली ‘टूं-टूं’ नोटिफिकेशन की आवाज इस योजना की पहचान बन चुकी है। राज्यभर में हजारों महिलाएं इस धुन पर रील्स, डांस वीडियो, लिप-सिंक और हास्य वीडियो बनाकर अपने अनुभव साझा कर रही हैं। गांवों से लेकर शहरों तक यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसकी लोकप्रियता किसी प्रचार अभियान, सेलिब्रिटी या पेड इन्फ्लुएंसर की वजह से नहीं, बल्कि लाभार्थी महिलाओं की भागीदारी से बढ़ी है। महिलाएं अपनी रचनात्मकता के जरिए सोशल मीडिया पर योजना से जुड़ी सामग्री साझा कर रही हैं और अपने अनुभवों के माध्यम से अन्य लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचा रही हैं। इससे यह योजना एक तरह के जन-आंदोलन का रूप लेती दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई गीत और ऑडियो क्लिप इस योजना की पहचान बन गए हैं। “टूं-टूं बजे…” जैसी धुनों पर हजारों महिलाएं अपने-अपने अंदाज में वीडियो बना रही हैं। वहीं, एक अन्य लोकप्रिय गीत में योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि को लेकर खरीदारी की कल्पना को हास्यपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इन गीतों ने बड़ी संख्या में लोगों को रचनात्मक वीडियो बनाने के लिए प्रेरित किया है।

दिलचस्प बात यह भी है कि इस ट्रेंड में पुरुष भी मजाकिया अंदाज में शामिल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक रैप वीडियो में पुरुष हल्के-फुल्के अंदाज में कहते नजर आते हैं कि महिलाओं के साथ-साथ उनके खातों में भी कुछ आर्थिक सहायता आनी चाहिए। इस तरह योजना ने सोशल मीडिया पर मनोरंजन और संवाद का नया माहौल बना दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रेंड इस बात का उदाहरण है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म अब केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहे, बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी जरिया भी बन रहे हैं। ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ के लाभार्थी स्वयं इसके सबसे बड़े प्रचारक बनकर उभरे हैं, जिससे योजना की पहुंच और जागरूकता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल रही है।

Share This
अगला लेख → NEET UG पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, 13 आरोपियों की न्यायिक …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun