रेलवे में 1700 से ज्यादा पदों पर भर्ती की आवेदन तिथि कल समाप्त, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
अगर आपने 10वीं कक्षा पास कर ली है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। साउथ ईस्टर्न रेलवे अपनी अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही बंद करने जा रहा है। उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2024 है। यदि आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in या iroams.com/RRCSER24/ पर जाकर आवेदन करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 नवंबर 2024 से शुरू हुई थी।
इस भर्ती के तहत रेलवे 1785 पदों पर नियुक्ति करेगा।
आवश्यक योग्यता: जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन या 10+2 प्रणाली) न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को NCVT/SCVT द्वारा प्रमाणित ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए, जो उस ट्रेड से संबंधित हो, जिसमें वे अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं।
आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 तक कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु का निर्धारण मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र या जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया:
- सबसे पहले, RRC साउथ ईस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in या iroams.com/RRCSER24/ पर जाएं।
- फिर होम पेज पर साउथ ईस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें और फॉर्म का एक कॉपी डाउनलोड करें।
- अंत में, इसे भविष्य में उपयोग के लिए अपनी हार्ड कॉपी संभाल कर रखें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। हालांकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, या ई-वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार साउथ ईस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण देख सकते हैं।