मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

रोहित निगम से रिश्ते पर निकिता सिंघानिया का बयान, अतुल के आरोपों को लेकर बड़ा खुलासा

रोहित निगम से रिश्ते पर निकिता सिंघानिया का बयान, अतुल के आरोपों को लेकर बड़ा खुलासा

बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस को अब 17 दिन बीत चुके हैं और रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। हाल ही में जौनपुर फैमिली कोर्ट में दर्ज अतुल बनाम निकिता सिंघानिया केस से जुड़े एक और दस्तावेज ने मामले को नई दिशा दी है। अतुल ने अपनी पत्नी निकिता पर रोहित निगम नामक युवक के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाया था। निकिता ने इन आरोपों का जवाब कोर्ट में दिया था, जिसमें उसने कहा था कि रोहित उसके पिता के दोस्त का बेटा है।

अतुल का दावा था कि 2021 में जब उनके और निकिता के रिश्तों में खटास आनी शुरू हुई, तब रोहित अक्सर उनके घर आता था। अतुल के मुताबिक, निकिता घंटों रोहित से फोन पर बातें करती थी। हालांकि, उसने कभी दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में नहीं देखा, लेकिन उसे हमेशा शक था कि उनके बीच कुछ गड़बड़ है। अतुल ने कहा कि निकिता की रोहित से लगातार बातचीत उनके झगड़ों की मुख्य वजह बन गई थी। अतुल ने यह भी आरोप लगाया कि निकिता रोहित के जरिए नॉनवेज मंगवाती थी, जबकि वह खुद शुद्ध शाकाहारी था। उसने निकिता को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन निकिता ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया।

निकिता ने अतुल के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि रोहित केवल एक पारिवारिक मित्र है। उसने कोर्ट में बताया कि 2021 में उसकी मां निशा जब बेंगलुरु आई थीं, तब रोहित उनसे मिलने आया करता था। लेकिन इसके बावजूद अतुल उसे बार-बार बेवजह के आरोपों को लेकर झगड़े करता था। निकिता का कहना था कि अतुल ने उसकी मां के सामने भी उसके साथ मारपीट की थी। उसने अपना धर्म और कर्तव्य अच्छे से निभाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अतुल के दुर्व्यवहार के कारण उसे घर छोड़ना पड़ा।

9 दिसंबर को अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी थी। इसमें उसने अपनी पत्नी निकिता, सास, साले और चाचा ससुर पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद अतुल के भाई विकास की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। निकिता, उसकी मां निशा और भाई अनुराग को गिरफ्तार कर 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। तीनों आरोपियों को 31 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, निकिता के चाचा को पुलिस गिरफ्तार करने से पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।

Share This
अगला लेख → दिल्ली से गाजियाबाद पहुंचने में लगेगा सिर्फ 5 मिनट, जीरो ट्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,779 -57 (-0.07%)
निफ्टी 23,987 -9 (-0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun