मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ : आईएएस अभिषेक प्रकाश सहित 16 दोषी पाए गए, सीएम योगी ने दी कार्रवाई की अनुमति

लखनऊ : आईएएस अभिषेक प्रकाश सहित 16 दोषी पाए गए, सीएम योगी ने दी कार्रवाई की अनुमति

लखनऊ के भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश और तत्कालीन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमर पाल सिंह समेत 16 अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को दोषी ठहराया गया है। इस मामले की जांच राजस्व परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रजनीश दुबे द्वारा की गई रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई को मंजूरी दी है।

इससे पहले, अभिषेक प्रकाश को रिश्वत मांगने के आरोप में पहले ही निलंबित किया जा चुका है, और अन्य दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी निलंबन की संभावना जताई जा रही है। यह घोटाला वर्ष 2021 में सामने आया था, जब 1985 के फर्जी पट्टा दस्तावेजों के आधार पर कई लोगों और उनके उत्तराधिकारियों को गलत तरीके से मुआवजा दे दिया गया। यहां तक कि सरकारी भूमि को भी हेराफेरी करके निजी लोगों के नाम दर्ज कर दिया गया था। इन फर्जी पट्टों के जरिए संक्रमणीय और अंसक्रमणीय भूमिधरों के नाम खतौनी में जोड़े गए थे। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की भूमि की अवैध बिक्री की अनुमति दी गई, और कई मामलों में जिनका नाम खतौनी में दर्ज नहीं था, उन्हें केवल रजिस्ट्री के आधार पर मुआवजा दे दिया गया।

इस पूरे मामले की जांच कानपुर के पूर्व मंडलायुक्त अमित गुप्ता और डॉ. रजनीश दुबे की समिति ने की। रिपोर्ट में यह सामने आया कि क्रय समिति के अध्यक्ष और लखनऊ के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत अभिषेक प्रकाश तथा सदस्य सचिव, सरोजनीनगर तहसीलदार ने अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया। इसी कारण अनियमित रूप से भुगतान किया गया और सरकारी धन की हानि हुई।

जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को इस घोटाले में दोषी पाया गया है, उनमें तत्कालीन एसडीएम संतोष कुमार, शंभु शरण, आनंद कुमार, देवेंद्र कुमार, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, उमेश कुमार, मनीष त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कविता ठाकुर, राजस्व निरीक्षक राधेश्याम, जितेंद्र कुमार सिंह, नैन्सी शुक्ला और लेखपाल हरिश्चंद्र व ज्ञान प्रकाश अवस्थी के नाम शामिल हैं। राजस्व विभाग ने अब अपनी रिपोर्ट संबंधित विभागों और अधिकारियों को सौंप दी है, ताकि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जा सके।

कानूनी कार्रवाई होगी

भ्रष्टाचार में शामिल 79 फर्जी आवंटियों के नाम राजस्व रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे और उन पर दर्ज भूमि को पुनः ग्राम समाज के खाते में जोड़ा जाएगा। जिन लोगों ने अवैध रूप से भूमि की खरीद-फरोख्त की थी, उनसे दिया गया मुआवजा वापस लिया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा, उपनिबंधक कार्यालय सरोजनीनगर के कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच पहले से जारी है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

Share This
अगला लेख → दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान पहुंचेगा 40°C, ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun