मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ एयरपोर्ट पर असलहा मिलने से सनसनी, युवक गिरफ्तार

लखनऊ एयरपोर्ट पर असलहा मिलने से सनसनी, युवक गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से अवैध असलहा बरामद हुआ। यह यात्री दुबई जाने वाली फ्लाइट पकड़ने की तैयारी में था, लेकिन सतर्क सुरक्षा व्यवस्था के चलते उसे समय रहते पकड़ लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, गोंडा जिले के रहने वाले 22 वर्षीय महेश चौहान सुबह तड़के एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्हें Air India Express की फ्लाइट से दुबई जाना था। जब उन्होंने अपना बैग चेक-इन काउंटर पर जमा किया, तो उसे अत्याधुनिक ‘लेवल-4’ स्क्रीनिंग मशीन से गुजारा गया। इसी दौरान स्क्रीन पर संदिग्ध धातु जैसी आकृति नजर आई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

मौके पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने तुरंत यात्री को रोक लिया और अधिकारियों की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया 312 बोर का तमंचा बरामद हुआ। हाई-सिक्योरिटी जोन में हथियार मिलने से वहां मौजूद यात्रियों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। शुरुआती जांच में महेश चौहान ने बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में दुबई जा रहा था, लेकिन बैग में हथियार होने के बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ के दौरान उसके बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला केवल लापरवाही का नहीं लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है और वह किसी बड़ी साजिश के तहत इस असलहे को विदेश ले जाने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी के कॉल डिटेल्स और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

इस घटना ने एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि इतनी कड़ी निगरानी के बावजूद एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ चेक-इन काउंटर तक कैसे पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This
अगला लेख → बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रपति और PM का संदेश, करुणा-शांति के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun