लखनऊ में बढ़ रहे कोरोना मरीजों के आंकड़े
लखनऊ – यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. शुक्रवार को लखनऊ में कोरोना के 23 नए केस सामने आए. वहीं लखनऊ में अब तक कोरोना से 13 लोगों की मौत हो चुकी है.
आज 23 नए कोरोना मरीजों में ठाकुरगंज से 1, मौलवीगंज से 2, रेलवे कॉलोनी से 1, आलमबाग से 2, विराट खंड से 2, विकास खंड से 1, पार्क रोड से 1, कामता चिनहट से 3, अवध बिहार से 2, रहीमाबाद से 1, विवेक खंड से 1, विधायकपुरम से 1, पीएसी से 1, इंदिरा नगर से 1, मीना मार्केट से 1, तेलीबाग से 1, शाहमीन रोड से 1 मरीज शामिल हैं. बीते दिनों इन सभी का स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया था, जिनमें अब कोरोना की पुष्टि हुई है. इन सभी कोरोना मरीजों को लखनऊ के लेवल-1 कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ 17 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी किए जा चुके हैं. मौत का बढ़ा आंकड़ा शुक्रवार को लखनऊ में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो भी गई. ये तीनों मरीज केजीएमयू में भर्ती थे. अब राजधानी में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 13 हो गई है. लखनऊ में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या 307 है.