लखनऊ में सुबह नौ से शाम आठ बजे तक खुलेंगे बाजार,जाने क्या है दिशा निर्देश
लखनऊ – शहर में कोरोना के बढ़ते मामलो को दृषिगत रखते हुए नए दिशा निर्देश जारी हुए हैं। रविवार को सरकार ने सप्ताह में पांच दिन व्यावसायिक और सरकारी ऑफिस को खोलने का निर्देश जारी हुआ है इसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए है की सोमवार से सुबह नौ से शाम नौ बजे तक ही बाजार खुलेंगे।
जिलाधिकारी बताया की 10 जुलाई के निर्देशों का मंगलवार से कड़ाई से पालन करना होगा। अलग-अलग बाजारों में दुकानें दिन के आधार पर खुलेंगी। इसके लिए उनको चिह्नित किया जाएगा। निजी दफ्तरों में कर्मचारियों के घर से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बेहद जरूरी हो तो 50 फीसदी कर्मचारी बुलाए जा सकते हैं।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। सार्वजनिक आवागमन व्यवस्था पर नियंत्रण रखा जाएगा। इसके लिए सम विषम संख्या के आधार पर ऑटो, टेम्पो, ई रिक्शा आदि चलाए जाएंगे। कंटेनमेंट जोन में कोई गतिविधि नहीं होगी। निर्देश में कहा गया है कि किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान में बिना सैनिटाइजेशन किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
दो दिन के प्रतिबंध की वजह से दुकानों को हरे और नारंगी रंग से चिह्नित करने का कार्य नहीं हो पाया। ऐसे में डीएम अभिषेक प्रकाश ने सोमवार को ढील दी है। शर्त यह है कि दुकानों के चिह्नीकरण का कार्य पूरा हो जाए। यानी एक दिन नारंगी तो एक दिन हरे रंग से चिह्नित की गई दुकानें खुलें।