मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ में HMPV वायरस का पहला केस, बलरामपुर अस्पताल में एक महिला का उपचार शुरू

लखनऊ में HMPV वायरस का पहला केस, बलरामपुर अस्पताल में एक महिला का उपचार शुरू

यूपी सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचएमपीवी वायरस के मामलों को लेकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी बीच, लखनऊ में एक 60 वर्षीय महिला HMPV वायरस से संक्रमित पाई गई है।

सूचना के अनुसार, यह महिला लखनऊ के चरक हॉस्पिटल में इलाज करवाने आई थी, जहां उसकी रिपोर्ट में HMPV पॉजिटिव पाया गया। महिला को बुखार और सांस लेने में समस्या थी, जिसके बाद उसे पहले लखनऊ के केजीएमयू (KGMU) में भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया।

महिला, ऊषा शर्मा, जो लखनऊ के राजेंद्रनगर की निवासी हैं, को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद, महिला को चरक हॉस्पिटल में दिखाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे HMPV का पॉजिटिव केस मानते हुए केजीएमयू भेजा और फिर बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। अब महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

इस पर बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तेवतिया ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट अस्पताल की रिपोर्ट मान्य नहीं होती है। महिला को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती कर लिया गया है और उसके सैम्पल दोबारा जांच के लिए KGMU भेजे गए हैं। 48 घंटे बाद रिपोर्ट आएगी, जिसके बाद ही यह पुष्टि होगी कि महिला HMPV वायरस से संक्रमित है या नहीं।

Share This
अगला लेख → लखनऊ: ड्यूटी के दौरान सिपाही ने आत्महत्या के लिए खुद को गोली…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun