मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल में नौकरी,कई पदों के लिए आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल में नौकरी,कई पदों के लिए आवेदन शुरू

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कई पदों पर भर्तियां निकाली है,जिसमे जनरल मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर वैकेंसी हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

आवेदन करने के लिए यूपी मेट्रो रेल की वेबसाइट lmrcl.com पर जाकर आवेदन करना होगा. चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ मेट्रो के साथ प्रदेश की विभिन्न शहरों में जारी मेट्रो सेवाओं के लिए नियुक्त किया जाएगा. इस वैकेंसी में सबसे अधिक स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर के 186 पद हैं.

इसकी परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी. जिसका आयोजन लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, झांसी, बरेली, गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, और मुजफ्फरनगर जैसे शहरों में किया जाएगा.

आवेदन की शुरुआत- 11 मार्च
आवेदन की अंतिम तिथि- 02 अप्रैल

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि- 10 अप्रैल
परीक्षा की तिथि- 17 अप्रैल

आवेदन शुल्क- जनरल उम्मीदारों के लिए 590 रुपए और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 236 रुपए बतौर आवेदन फीस देने होंगे.
आयु सीमा- सभी पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए.

वेतनमान-
असिस्टेंट मैनेजर ऑपरेशन- 50,000-1,60,000/-
स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर- 33,000-67,300/-
मेंटेनर- 19500-39,900/-

आवश्यक योग्यता-
असिस्टेंट मैनेजर ऑपरेशन- इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीटेक
स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर- अभ्यर्थी के पास कम से न्यूनतम 60% अंकों के साथ कम तीन साल का इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा.
मेंटेनर- संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 60% अंकों के साथ आईटीआई

चयन प्रक्रिया-
असिस्टेंट मैनेजर/ऑपरेशन पद के लिए अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट देना होगा
स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर पद के लिए लिखित परीक्षा, साइकी एप्टीट्यूड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट होगा
मेंटेनर- इस पद के लिए लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट होगा

Share This
अगला लेख → सम्भल - पुलिस बदमाश में मुठभेड़,बदमाश की गोली से पुलिस कर्मी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun