मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ- रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते 2 डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार

लखनऊ- रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते 2 डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार

लखनऊ- कोरोना संक्रमण से जूझ रही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऑक्सीजन से लेकर रेमडेसिविर इंजेक्शन तक के लिए मारामारी है. तमाम सरकारी कोशिशों के बाद भी स्थितियां नियंत्रण में नहीं आ पा रही हैं. इस बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है. अब लखनऊ पुलिस ने इस कालाबाजारी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने ठाकुरगंज स्थिति एरा मेडिकल कॉलेज के पास से रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं.

पुलिस ने इनके पास से 34 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए हैं. यही नहीं इनके पास से 4 लाख 69 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है.

दरअसल, पुलिस को ठाकुरगंज इलाके में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की सूचना मिल रही थी. पुलिस ने 4 लोगों को दबोचा, जिनमें एक डॉ सम्राट पांडेय है. वह गोंडा के रहने वाले हैं. वहीं, दूसरा डॉ अतहर लखनऊ निवासी है. पुलिस ने इनके दो एजेंट उन्नाव के विपिन कुमार और तहजीब उल हसन को भी दबोचा है. पुलिस का मानना है कि पूरी राजधानी में कालाबाजारी करने वाला गिरोह सक्रिय है. इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही दबोचा जाएगा.

Share This
अगला लेख → IIT, IIM, BHU से कराएँगे ऑक्सीजन की ऑडिट,होगी कार्यवाही- योग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,930 +94 (+0.12%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun