मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ- SGPGI में ओपीडी सेवा फिर होगी बहाल,ये होंगे नियम

लखनऊ- SGPGI में ओपीडी सेवा फिर होगी बहाल,ये होंगे नियम

लखनऊ- कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान की ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में पुनः प्रतिबंधित सेवाये चलाने का निर्णय लिया गया है। नयी व्‍यवस्‍था में ओपीडी में प्रतिदिन 20 नये और 30 पुराने रोगियों को ही देखा जायेगा, इसके लिए नम्‍बर ईओपीडी पर प्राप्‍त होगा। नयी व्‍यवस्‍था होली के बाद 30 मार्च से नयी व्‍यवस्‍था लागू की जायेगी।

संस्‍थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार कोविड के पुन: बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर संक्रमण को रोकने के दृष्टिकोण से सुरक्षा उपाय अपनाये जा रहे हैं। अब ओपीडी में दिखाने आने वाले रोगियों व उनके परिजनों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाये गये नये नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

ओपीडी में दिखाने के लिए किये गये बदलाव

1. बाह्य रोगी विभाग में परामर्श के लिए आने वाले रोगी और उसके एक परिजन की कोविड (आर टी पी सी आर) रिपोर्ट नेगेटिव होनी चाहिए।

2. ओ0 पी0 डी0 में प्रति विभाग 20 नए रोगी और 30 पुराने मरीज देखे जाएंगे।

3. रोगियों के संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क का प्रयोग और नियमित हाथ धोते रहना जैसे प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा।

4. वार्ड में पूर्व की तरह रोगी की भर्ती से पूर्व रोगी और एक परिजन का कोविड 19 आर टी पी सी आर परीक्षण अनिवार्य है।

5. ओ0 पी0 डी0, लैब और वार्ड में रोगी के साथ एक ही परिजन को प्रवेश की अनुमति होगी।

6. पूर्व की भांति नए और पुराने रोगियों के लिए ई ओपीडी द्वारा चिकित्सकीय परामर्श को प्राथमिकता दी जाएगी।

ओपीडी में रोगियों को दिखाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश

ई0ओ0 पी0 डी0 के द्वारा बातचीत करके ओपीडी में दिखाने की तिथि प्राप्त करें । यह व्यवस्था नए और पुराने दोनों ही मरीजों के लिए है।

1. ई0 ओ0 पी0 डी0 के फोन नंबर संस्थान की वेबसाइट www.sgpgi.ac.in पर उपलब्ध है।

2. रोगी अपना ऑनलाइन पंजीकरण और भुगतान करें।

3. निर्धारित दिनांक पर नवीन ओ0 पी0 डी0 ब्लाक के प्रवेश द्वार पर उपस्थित सिक्योरिटी गार्ड को अपनी और परिजन की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट चेक कराएं।

4. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन भुगतान की रसीद दिखा कर ओपीडी में प्रवेश करें ।

5. ओपीडी में प्रवेश कर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सीआर नंबर प्राप्त करें।

8. इसके पश्चात ही अपनी ओ पी डी में प्रवेश करें।

Share This
अगला लेख → COVID को लेकर 337 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने,माध्यमिक शिक्षा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun