मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लाल सूटकेस में मिली युवती की लाश, तीन दिन बाद आरोपी बॉयफ्रेंड पकड़ा गया

लाल सूटकेस में मिली युवती की लाश, तीन दिन बाद आरोपी बॉयफ्रेंड पकड़ा गया

बठिंडा के मलोट रोड पर लाल सूटकेस में मिली युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने तीन दिन की जांच के बाद सुलझा लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या उसके कथित प्रेमी ने ही की थी, जिसके साथ वह घर छोड़कर रह रही थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

यह मामला उस समय सामने आया था जब बठिंडा–मालोट मुख्य सड़क पर गांव बहिमन दीवाना के पास एक लाल रंग के सूटकेस में युवती का शव बरामद हुआ था। सूटकेस खुलने पर अंदर से आधा जला हुआ शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मलिका, निवासी बाघापुराणा (जिला मोगा) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी परविंदर सिंह सरां और एसएचओ जसविंदर सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थे। जांच के दौरान पुलिस को युवती की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजधार हथियार के गहरे घाव मिले। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को जलाने की कोशिश की गई और फिर उसे सूटकेस में बंद कर सड़क किनारे फेंक दिया गया।

लगातार तीन दिनों की कड़ी पड़ताल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों को लेकर कई पहलुओं की जांच की जा रही है।

संभावना है कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम और हत्या के कारणों का खुलासा करेंगे। इस जघन्य वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और एक बार फिर बढ़ते अपराध को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This
अगला लेख → चुनावी साल में असम को 40 हजार करोड़ की सौगात, ब्रह्मपुत्र के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun