मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लाल से हरे में बदला शेयर बाजार, पीएम मोदी की US यात्रा का असर

लाल से हरे में बदला शेयर बाजार, पीएम मोदी की US यात्रा का असर

शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले छह लगातार ट्रेडिंग सेशन्स में निवेशकों को 25 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन आज बाजार में मामूली रिकवरी देखी गई। गुरुवार की शुरुआत लाल निशान में हुई, मगर कुछ समय बाद ही बाजार में तेजी आ गई।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 214.08 अंकों की बढ़त के साथ 76,385.16 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 69.8 अंक ऊपर चढ़कर 23,115.05 पर कारोबार करता दिखा।

पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा और बाजार पर असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय अमेरिका दौरे के बीच शेयर बाजार में थोड़ी सुस्ती नजर आई। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद जहां ज़ोमैटो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई, वहीं टीसीएस, टाइटन और इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयरों की शुरुआत कमजोर रही। इस दौरे के दौरान रक्षा, व्यापार शुल्क और ऊर्जा जैसे मुद्दों पर अहम चर्चा होने की संभावना है, जिस पर निवेशकों की भी पैनी नजर बनी हुई है।

सेंसेक्स-निफ्टी की मौजूदा स्थिति

गुरुवार को बाजार की शुरुआत सकारात्मक रही। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 448 अंकों से अधिक की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 132 अंकों की बढ़त के साथ 23,179 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की 30 लिस्टेड कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ज़ोमैटो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, टाइटन, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, एचसीएल टेक और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। जहां चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहा, वहीं जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिकी बाजारों ने बुधवार को कमजोर प्रदर्शन किया और नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.98% गिरकर 74.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को बाजार में बिकवाली जारी रखी और कुल 4,969.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति और ग्लोबल इकोनॉमिक ट्रेंड्स को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Share This
अगला लेख → नए इनकम टैक्स बिल के तहत किन आय स्रोतों को टैक्स से छूट मिले…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun