लॉकडाउन के कारण भारत बेहतर स्थिति में – मोदी
नई दिल्ली- देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इसको लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. इस बैठक में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि देश को लॉकडाउन का लाभ मिला है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के बीच भारत की स्थिति बाकी देशों के मुकाबले काफी बेहतर है.
लॉकडाउन के बीच मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोरोना वायरस की स्थिति पर राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करते रहे हैं. ये मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी तीसरी बैठक थी. आज की बैठक में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे
कुछ राज्य लॉकडाउन को तीन मई के बाद भी जारी रखना चाहते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोरोना वायरस के मामले नियंत्रण में रहें.