मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉकडाउन के चलते बड़े मंगल पर लखनऊ के मंदिर रहेंगे सुने

लॉकडाउन के चलते बड़े मंगल पर लखनऊ के मंदिर रहेंगे सुने

लखनऊ – लखनऊ वासियो को जेठ के महीने का इंतज़ार बड़ी बेसब्री से रहता है. बड़े मंगल का शुभ मुहूर्त इसी महीने में आता है. इस महीने पूरे लखनऊ में लोग सड़कों के किनारे, मंदिरों के सामने भंडारे का आयोजन करते रहे हैं. प्याऊ लगाए जाते रहे हैं. लोग भंडारे लगाकर हनुमान जी को खुश करते थे , लेकिन इस बार इसका सौभाग्य नहीं मिल पायेगा. क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन में किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठानों को अनुमति नहीं दी गई. लिहाजा भंडारे में मिलने वाली पूड़ी-सबजो और छोले-चावल लोग जरूर मिस करेंगे.

इस बार पड़ेंगे चार बड़े मंगल

जेठ का महीना शुरू हो गया है. इस महीने में जितने भी मंगल पड़ते हैं उस दिन को बड़े मंगल के नाम से लखनऊ में जाना जाता है. लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर की महंथ देव्या गिरी ने बताया कि इस साल 12 मई को पहला बड़ा मंगल पड़ेगा. पूरे महीने में 12, 19, 26 मई और 2 जून को 4 बड़े मंगल पड़ेंगे. लेकिन इस साल लखनऊ की सड़कों पर मंगलवार को होने वाली गहमागहमी गायब रहेगी. अभी तक कि घोषणा के मुताबिक लॉक डाउन 17 मई तक है. ऐसे में 12 मई को पड़ने वाला पहला बड़ा मंगल लॉकडाउन में ही पड़ेगा. इस मौके पर होने वाला धार्मिक अनुष्ठान नहीं हो पायेगा. 17 मई के बाद यदि लॉकडाउन खत्म भी हो जाता है तो भी भीड़भाड़ की तो इजाजत नहीं ही मिलेगी. ऐसे में किसी भी बड़े मंगल को कोई भी कार्यक्रम हो पायेगा, ऐसा संभव नहीं दिख रहा है.

Share This
अगला लेख → प्रतापगढ़ः मजिस्ट्रेट ने मजदूर को मारी लात, भड़क डीएम ने दी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun