मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉकडाउन लगने की अफवाह ,घर लौटने वालों की संख्या बढ़ी

लॉकडाउन लगने की अफवाह ,घर लौटने वालों की संख्या बढ़ी

दिल्ली – दिल्ली सहित पुरे देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में जांच कम होने और बेहतर इलाज की सुविधा ना होने के अलावा प्राइवेट अस्पताल में महंगे इलाज से भी लोग परेशान है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में 15 जून से एक बार फिर लॉकडाउन लगने की अफवाह फैल रही है। इस कारण कई लोग यूपी और बिहार घर वापस लौटने लगे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन दिन में वाहनों की संख्या में हुए इजाफे से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उनके बीच दिल्ली में लगातार बढ़ते केसों को लेकर पुन: लॉकडाउन होने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं हो रही है।

विशेषज्ञों की माने तो जून के आखिर और जुलाई में कोरोना का प्रकोप बढ़ने का अनुमान जताया था। अनलॉक के बाद कोरोना के लगातार केस बढ़ रहे हैं। इस बीच अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 व 17 जून को प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से वार्ता करेंगे। इसको लॉकडाउन से जोड़कर देखा जा रहा है। आशंकाएं जताई जा रही हैं कि 15 जून से दिल्ली का बार्डर सील किया जा सकता है। यमुना एक्सप्रेस वे पर इस अफवाह का असर देखा जा सकता है। पिछले तीन दिनों में यहां से 50 हजार से ज्यादा वाहन गुजर चुके हैं। इनमें 70 प्रतिशत वाहन दिल्ली की तरफ से आने वाले हैं।

Share This
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,453 +687 (+0.89%)
निफ्टी 24,210 +225 (+0.94%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun