मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लोकसभा में लगातार गतिरोध, विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के संकेत दिए

लोकसभा में लगातार गतिरोध, विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के संकेत दिए

संसद के बजट सत्र के नौवें दिन भी लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते सदन की कार्यवाही पहले ही चरण में दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। लगातार हो रहे शोर-शराबे और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाई।

विपक्षी दलों का आरोप है कि राहुल गांधी को सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा है। इसी मांग को लेकर विपक्ष अड़ा हुआ है और उसका कहना है कि जब तक राहुल गांधी को अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी जाती, तब तक सदन नहीं चलने दिया जाएगा। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

इस बीच विपक्षी खेमे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। विपक्ष का आरोप है कि सदन की कार्यवाही निष्पक्ष तरीके से नहीं चलाई जा रही और विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस संबंध में औपचारिक रूप से कोई प्रस्ताव पेश नहीं किया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर राहुल गांधी को बोलने दिया जाता है, तो विपक्ष सदन की कार्यवाही में सहयोग करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में हंगामा और तेज हो सकता है।

गौरतलब है कि बजट सत्र की शुरुआत से ही संसद में लगातार गतिरोध बना हुआ है। विपक्ष और सरकार के बीच टकराव के चलते कई अहम विधायी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए यह साफ है कि अगर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनी, तो बजट सत्र के आगे भी हंगामेदार रहने के आसार हैं।

Share This
अगला लेख → पप्पू यादव की गिरफ्तारी और NEET छात्रा मौत पर बिहार विधानसभा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun