मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, खिड़की का कांच टूटा, यात्री सुरक्षित

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, खिड़की का कांच टूटा, यात्री सुरक्षित

भुवनेश्वर: देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई। ओडिशा के चक्रधरपुर रेल मंडल के कलुंगा रेलवे स्टेशन पर कुछ शरारती तत्वों ने पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंककर हमला किया, जिससे ट्रेन की एक बोगी की खिड़की का शीशा टूट गया

घटना रविवार दोपहर लगभग 12:45 बजे की है, जब ट्रेन कलुंगा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे ट्रेन को नुकसान पहुंचा। सौभाग्य से, जिस बोगी की खिड़की टूटी, वहां कोई यात्री मौजूद नहीं था, अन्यथा कोई गंभीर हादसा हो सकता था।

जैसे ही ट्रेन राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंची, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने घटना की जानकारी ली और यात्रियों से पूछताछ की। इसके बाद रेलवे विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी

इस घटना से यात्रियों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। हालांकि, जांच के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय पर पुरी के लिए रवाना हो गई। रेलवे प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

गौरतलब है कि इस तरह की घटनाएं न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाती हैं। प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share This
अगला लेख → भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए CBI द्वारा दो दिन की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun