मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

वाराणसी में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, 11 दरोगा और 5 अन्य पुलिसकर्मी एक साथ सस्पेंड, आखिर क्यों?

वाराणसी में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, 11 दरोगा और 5 अन्य पुलिसकर्मी एक साथ सस्पेंड, आखिर क्यों?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए वाराणसी पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 16 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने नवरात्रि के दौरान रात के समय अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अचानक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने पिकेट प्वाइंट और थानों की स्थिति का जायज़ा लिया। इस औचक जांच में पाया गया कि 16 पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे।

किन-किन थानों में तैनात थे अनुपस्थित पुलिसकर्मी? इनमें 11 सब-इंस्पेक्टर, 3 दीवान और 2 सिपाही शामिल हैं। सब-इंस्पेक्टर शिवपुर, कैंट, मंडुवाडीह, लोहता और लालपुर थानों में तैनात थे। वहीं, दीवान और सिपाही कैंट, दशाश्वमेध और लालपुर थानों में नियुक्त थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में नवरात्रि, रामनवमी और वक्फ संशोधन बिल के चलते संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने खुद भी फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया था और सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के सख्त आदेश दिए थे। इसी आदेश की अवहेलना करने पर यह कार्रवाई की गई।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → एयरफोर्स के पूर्व अफसर ने ठेले को मारी टक्कर, ग्रेटर नोएडा म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun