विकास दुबे की मां बोलीं – पुलिस पकड़कर कर दे एनकाउंटर
कानपुर – यूपी के के कानपुर में हुए पुलिस वालो के हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे की मां ने कहा है कि मेरे बेटे ने बहुत बुरा किया है। पुलिस उसे पकड़कर एनकाउंटर कर दे।
सरला देवी ने कहा की विकास को खुद पुलिस आत्मसमर्पण लार देना चाहिए अगर वो भागता रहा तो पुलिस उसे एनकाउंटर में मार देगी। मैं तो कहती हूं कि पुलिस पहले पकड़ लो और फिर एनकाउंटर कर दे। उसने बहुत बुरा किया है।
शुक्रवार को विकास दुबे के भाई दीपू के लखनऊ स्थित आवास पर जब पुलिस ने दबिश दी तो वहां उसकी मां सरला देवी ने दो टूक कहा कि उनका बेटा अपराधी है। उसे बहुत समझाया कि यह रास्ता छोड़ दो, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। माँ ने कहा की उनकी विकास से मुलाकात लॉकडाउन के पहले हुई थी। वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ दूसरे घर में रहता है।