मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

विधानसभा में हंगामे के बीच भावुक हुए अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, कांग्रेस पर लगाया अपमान का आरोप

विधानसभा में हंगामे के बीच भावुक हुए अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, कांग्रेस पर लगाया अपमान का आरोप

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को जबरदस्त राजनीतिक उठा-पटक देखने को मिली। सदन के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर अपमानजनक भाषा के प्रयोग और अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगाया। इस घटनाक्रम के दौरान देवनानी इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े।

“फिर भी मुझ पर आरोप लगते हैं” – देवनानी

भावुक होते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा, “मैं पांच बार से इस सदन का सदस्य हूं, लेकिन आज तक इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं सुना। मैंने कभी किसी के साथ पक्षपात नहीं किया, फिर भी मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। यह बहुत ही दुखद है।”

उन्होंने आगे कहा कि “अगर सदन में इसी तरह की भाषा और आचरण को स्वीकार किया जाता रहा, तो लोकतंत्र का भविष्य क्या होगा?” उन्होंने गोविंद सिंह डोटासरा के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा, “मुझे भी लगता है कि वह विधायक बनने के योग्य नहीं हैं, लेकिन इसका निर्णय सदन को करना है।”

इंदिरा गांधी पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह

विधानसभा में हुए गतिरोध की जड़ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई एक टिप्पणी है, जिस पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। सरकार के एक मंत्री द्वारा इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी किए जाने के बाद कांग्रेस के विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया, जिससे कार्यवाही बाधित हो गई।

इस विवाद के चलते कांग्रेस के कुछ विधायकों को निलंबित कर दिया गया। लेकिन बुधवार को निलंबित विधायक जबरन विधानसभा में घुसने का प्रयास करने लगे, जिससे सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

डोटासरा का बड़ा दावा

इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि संसदीय कार्य मंत्री ने उनसे कहा था, “हमारा स्पीकर जैसा है, वैसा है, यह किसी भी काम की बात नहीं मानेगा।”

डोटासरा ने कहा कि “सरकार के भीतर ही भारी मतभेद हैं और अध्यक्ष से माफी मांगने को लेकर भी सहमति नहीं बनी थी।”

विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

अपने विधायकों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को विधानसभा के बाहर करीब एक घंटे तक धरना दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह निलंबन अन्यायपूर्ण है और सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना कर रही है।

Share This
अगला लेख → पंजाब से राज्यसभा जा सकते हैं अरविंद केजरीवाल, संजीव अरोड़ा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun