मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

विधानसभा सत्र में UCC रिपोर्ट पेश कर सकती धामी सरकार

विधानसभा सत्र में UCC रिपोर्ट पेश कर सकती धामी सरकार

देहरादून – UCC को जल्द विधानसभा में पेश करेगी धामी सरकार,आगमी विधानसभा का सत्र पांच फरवरी से आहूत किया गया है. हालांकि इस सत्र का कार्यक्रम/एजेंडा अभी तय नहीं है लेकिन सूत्रों की माने तो इस सत्र में मुख्यम्नत्री पुष्कर सिंह धामी यूनिफॉर्म सिविल कोड की रिपोर्ट पेश कर सकते है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सत्र का एलान सीएम धामी के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने रिपोर्ट जल्द मिलने की बात कही है.

सीएम धामी ने बताया की UCC का मसौदा तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को जल्द सौपेगी. विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम चन्द्र पंत ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने पांच फरवरी से सत्र आहूत किया है और इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि सत्र की कार्यसूची सदन की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में तय की जाएगी.

धामी ने बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कहा था कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार कर रही पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने अपना काम पूरा कर लिया है और वह इसकी रिपोर्ट जल्द ही राज्य सरकार को सौंप देगी. उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद, राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा और उसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

इस बीच, राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति का कार्यकाल एक बार फिर 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. जानकारों का मानना है कि कार्यकाल केवल 15 दिन बढ़ाये जाने का साफ संकेत है कि समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को जल्द सौंप देगी. जिसके बाद धामी सरकार इसे आगामी सत्र में विधानसभा में पेश कर सकती हैं.

Share This
अगला लेख → हरियाणा में AAP अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव- सुशील गुप्ता

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun