मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

विधायक बेदी राम हुए अंडरग्राउंड , पेपर लीक स्टिंग पर योगी हुए सख्त

विधायक बेदी राम हुए अंडरग्राउंड , पेपर लीक स्टिंग पर योगी हुए सख्त

यूपी में पेपर लीक स्टिंग में फंसे सुभाष के सपा विधायक बेदी राम अंडरग्राउंड हो गए हैं, दो दिनों से वह कहां हैं, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं मिल रही है. इसके साथ ही पार्टी नेताओं को भी उनकी लोकेशन की जानकारी नहीं है. मोबाइल बंद है. पेपर लीक स्टिंग पर सरकार भी सख्त है. गुरुवार को सीएम योगी ने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को तलब किया, बैठक के बाद राजभर शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे.

इस मामले में बीजेपी आलाकमान ने रिपोर्ट मांगी है. इस मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा, तमाम एडिटेड वीडियो आ रहे हैं. बेदी राम के वीडियो की सत्यता का पता लगाने के लिए इसकी जांच होनी चाहिए. मैं कहूंगा कि पेपर लीक मामले पर योगीजी सख्त हैं. ओमप्रकाश राजभर को भी तवज्जो देनी चाहिए. 26 जून को बेदी राम का एक वीडियो सामने आया.

इसमें वह एक युवक से कागज और लेनदेन की बात कर रहा है। बेदी राम कहते हैं- मैं बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश जैसे कई राज्यों में भर्ती करता हूं। मैं प्रत्येक परीक्षा में 40-40 लोगों की भर्ती करता हूं। सरकार ने स्टिंग वीडियो की जांच के लिए एसटीएफ को लगाया मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण गोपनीय तरीके से जांच करने के लिए एसटीएफ को कहा गया है। लखनऊ में बेदी राम के घर के आसपास एसटीएफ ने डेरा डाल दिया है. सीएम योगी ने गुरुवार शाम ओपी राजभर को तलब कर पूरे मामले की जानकारी ली.

Share This
अगला लेख → ‘सरफिरा’ का दूसरा गाना ‘खुदाया’ हुआ रिलीज, इमोशन्स में डूबे …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun