मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

वीरांगना के नाम पर होगा महिला बटालियन का नाम – योगी आदित्यनाथ

वीरांगना के नाम पर होगा महिला बटालियन का नाम – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आज बड़ा एलान किया, शहीद वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस के मौके पर उन्होंने महिला बटालियन का नाम वीरांगना के नाम की घोषणा की

प्रथम महिला शहीद वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित उनकी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम योगी के साथ उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने अवंतीबाई समेत तमाम वीरांगनाओं को याद करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई और अवंतीबाई लोधी ने विदेशी हुकूमत की दासता स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और देश की स्वाभिमान के लिए वे अंतिम दम तक लड़ती रहीं. उनका बलिदान भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमें एक नई प्ररेणा देता है. इन महान वीरांगनाओं से प्ररित होकर यूपी सरकार ने प्रदेश में मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान के लिए मिशन शक्ति का कार्यक्रम शुरू किया.

मुख्यम्नत्री ने अवंतीबाई के नाम से PAC में महिला बटालियन की स्थापना का ऐलान करते हुए कहा है कि इस बटालियन की आज से स्थापना होने जा रही है.
जानिए कौन हैं वीरांगना रानी अवंतीबाई,रानी अवन्तीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं. 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थीं. 1857 के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी, जिससे भारत के इतिहास में एक नई क्रांति आई.

Share This
अगला लेख → कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun