अमेठी में दो टैंकरों की टक्कर, एक ड्राइवर की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलोई कस्बे में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शराब के ठेके के पास दो टैंकरों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।