मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शादी की अफवाहों पर बोले करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश संग रिश्ते को लेकर कही बड़ी बात

शादी की अफवाहों पर बोले करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश संग रिश्ते को लेकर कही बड़ी बात

    ‘बिग बॉस 15’ में मिले और करीब आए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश चार साल से रिलेशनशिप में हैं। टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक, यह जोड़ी अपनी केमिस्ट्री को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। इन दिनों दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं, खासकर जब से तेजस्वी की मां ने नेशनल टेलीविजन पर उनकी शादी की डेट को लेकर इशारा किया है।

    दरअसल, यह खुलासा कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के एक एपिसोड में हुआ, जहां तेजस्वी एक कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं। शो के दौरान, जब होस्ट फराह खान ने उनकी शादी के बारे में सवाल किया, तो तेजस्वी की मां ने हंसते हुए कहा, “इसी साल हो जाएगा।” उनकी इस बात को सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोगों ने ताली बजाई और तेजस्वी शर्मा गईं।

    इस खबर के बाद से ही फैंस करण कुंद्रा की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में करण ने इस पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी और कहा, “नहीं, नहीं, वो AI था AI! आजकल AI इतना खतरनाक हो गया है कि मैं क्या बताऊं। बिचारी आंटी का AI बना के डाला लोगों ने!”

    हालांकि, उन्होंने इस साल शादी करने की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया। इतना ही नहीं, करण ने सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर मजेदार पोस्ट साझा किए।

    गौरतलब है कि तेजस्वी पहले ही अपनी शादी को लेकर कुछ बातें साझा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि वे कोर्ट मैरिज का प्लान कर रही हैं और इस खास मौके पर हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल उनके स्पेशल गेस्ट होंगे। करण और तेजस्वी अक्सर फैमिली इवेंट्स और पार्टियों में साथ नजर आते हैं, जिससे उनकी बॉन्डिंग साफ झलकती है।अब देखना होगा कि इस चर्चित कपल की शादी की खबर कब ऑफिशियल होती है!

    Share This
    अगला लेख → 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज डेट हुई फाइनल , सलमान और रश्मिका के…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,930 +94 (+0.12%)
    निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
    मौसम
    26°C
    Light rain shower
    💧 86% 💨 8 km/h
    Dehradun