मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शादी की तैयारियों पर पानी फेरा, सीमा बंद से युवक मायूस

शादी की तैयारियों पर पानी फेरा, सीमा बंद से युवक मायूस

जयपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ा दिया है। इस हमले के बाद अटारी-वाघा सीमा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई, जिससे राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक युवक की शादी पर भी ग्रहण लग गया।

बाड़मेर के इंद्रोई गांव के 25 वर्षीय शैतान सिंह की शादी 30 अप्रैल को पाकिस्तान के अमरकोट की 21 वर्षीय केसर कंवर से तय थी। दोनों की सगाई चार साल पहले हुई थी और इस साल फरवरी में बड़ी मशक्कत के बाद शैतान सिंह, उनके पिता और भाई को पाकिस्तान का वीजा मिला था। पूरे परिवार ने खुशी-खुशी शादी की तैयारियाँ कर ली थीं और 23 अप्रैल को अटारी सीमा के लिए रवाना हो गए थे।

लेकिन 24 अप्रैल को अचानक सीमा बंद कर दी गई। जब शैतान सिंह अपने परिवार के साथ सीमा पर पहुंचे तो अधिकारियों ने उन्हें हालात की गंभीरता बताते हुए पाकिस्तान में प्रवेश से रोक दिया। शैतान सिंह ने निराशा भरे शब्दों में कहा, “हमने इस दिन का बरसों से इंतजार किया था। आतंकियों की करतूत ने सब कुछ बिगाड़ दिया। अब हमारी शादी अटक गई है।”

हालांकि राहत की बात यह है कि उनका वीजा 12 मई तक वैध है। परिवार को उम्मीद है कि यदि सीमा जल्दी खुली, तो वे समय रहते शादी कर पाएंगे।

रिश्तेदार भी लौटे मायूस

शैतान सिंह के चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शादी में शरीक होने के लिए पाकिस्तान से कई रिश्तेदार भी आए थे, लेकिन सीमा बंद होने के चलते उन्हें भी मायूस लौटना पड़ा। सुरेंद्र सिंह ने कहा, “आतंकी घटनाएँ न केवल जान-माल का नुकसान करती हैं बल्कि दिलों को भी तोड़ देती हैं। हमारे दोनों परिवारों के अरमान अधूरे रह गए।”

गौरतलब है कि सोढ़ा राजपूत समुदाय, जिससे शैतान सिंह और उनकी मंगेतर ताल्लुक रखते हैं, दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों में बसता है। यह समुदाय पारंपरिक रूप से आपस में विवाह संबंध बनाना पसंद करता है और अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने के लिए सीमा पार रिश्तों को प्राथमिकता देता है।

Share This
अगला लेख → कौशाम्बी में प्रेमी युगल ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर दी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun