मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शादी के बाद अलग कमरे में रहती हैं एक्ट्रेस, बोलीं- एक दूसरे को स्पेस देना जरूरी

शादी के बाद अलग कमरे में रहती हैं एक्ट्रेस, बोलीं- एक दूसरे को स्पेस देना जरूरी

अभिनेत्री सुरभि ज्योति, जो अक्टूबर 2024 में अभिनेता सुमित सूरी के साथ विवाह के बंधन में बंधी थीं, ने हाल ही में अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर एक खास बात साझा की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके पति ने आपसी सहमति से अपने घर में अलग-अलग कमरे रखे हैं ताकि वे एक-दूसरे को पर्याप्त ‘स्पेस’ दे सकें।

पिंकविला से बातचीत के दौरान ‘क़ुबूल है’ फेम सुरभि ने कहा, “सुमित और मैं दोनों घर से काम करते हैं और बाहर जाना पसंद नहीं करते। हम घर पर रहकर ही सुकून महसूस करते हैं। इसीलिए हमने अपने लिए अलग-अलग कमरे बनाए हैं। यह हमारा साझा निर्णय था, क्योंकि हम दोनों ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा अकेले रहकर बिताया है, और हमें अपनी-अपनी जगह की आदत है।”

उन्होंने आगे बताया, “मेरे पास अपनी अलमारी है, अपना बाथरूम है, और मेरी अपनी जगह है। कभी मैं अपने कमरे में होती हूं, कभी वह अपने कमरे में — लेकिन हम दोनों हमेशा साथ हैं। हमारे बीच सोच और विचारों का मेल है और यही सबसे ज़रूरी बात है। हम एक-दूसरे को स्पेस देने के लिए यह तरीका अपनाते हैं, हालांकि यही एकमात्र रास्ता नहीं है।”

गौरतलब है कि सुरभि और सुमित की शादी 27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क स्थित आहना लग्जरी रिसॉर्ट में हुई थी। इस खास मौके पर टेलीविजन इंडस्ट्री के कई नामचीन सितारे जैसे ऋत्विक धनजानी, आशा नेगी, किश्वर मर्चेंट, सुयश राय, चिराग पासवान और विशाल सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले मई 2024 में सुरभि ने सुमित के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम के ज़रिए सार्वजनिक किया था।

Share This
अगला लेख → Cannes 2025 में बॉलीवुड पर बोलीं जैकलीन- रूप के कारण सीमित क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun