मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शिवराज मंत्रिमंडल में विभाग को लेकर ‘खींचतान’ जारी

शिवराज मंत्रिमंडल में विभाग को लेकर ‘खींचतान’ जारी

भोपाल – मध्य प्रदेश में काफी जद्दोजहद के बाद शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार हुआ, लेकिन अब विभाग वितरण को लेकर ‘खींचतान’ मची हुई है. विभाग बटवारे को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक बैठके चल रही है. इसी बीच सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके कहा कि हमने कभी राजनीति में छल कपट का सहारा नहीं लिया. हमने पूरी तरह से बीजेपी को सौंप दिया और यही पार्टी मेरा परिवार है.

राज्य में सत्ता बदली और बीजेपी के हाथ में सत्ता आई. शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ शपथ ली. तीन महीने से अधिक का वक्त गुजरने के बाद मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार हो पाया. पहला विस्तार चौहान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक माह बाद हुआ था. पूर्व में जिन पांच मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी उनके पास दो-दो विभाग हैं.

शिवराज मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार में 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, जिनमें 20 कैबिनेट और आठ राज्य मंत्री हैं. इन मंत्रियों को विभागों का वितरण किया जाना है, लिहाजा जिन मंत्रियों के पास दो विभाग हैं, उनका एक-एक विभाग छिन सकता है.

Share This
अगला लेख → विकास दुबे का खजांची पुलिस की गिरफ्त में

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun